सनम की राहों पे Poem by Ahatisham Alam

सनम की राहों पे

सनम की राहों पे शेर कहना
उनकी दिलकश बाहों पे शेर कहना
महबूब की अदाओं पे शेर कहना
खूबसूरत फ़ज़ाओं पे शेर कहना
यार की तारीफ़ बेशुमार करते हैं
इस शोअबे की शायरी हज़ार करते हैं।
कोई हो जो शहीदों की बेवाओं का दर्द कहे
कोई हो जो उनकी माँओं का दर्द कहे
कोई बताये कैसे हिफाज़त करते हैं वो वतन की
कोई हो जो सरहद की सर्द हवाओं का दर्द कहे।

Saturday, January 5, 2019
Topic(s) of this poem: love,love and life,patriotism
COMMENTS OF THE POEM
Naila Rais 05 January 2019

You may like to read my poem WAR HERO....

0 0 Reply
Naila Rais 05 January 2019

Wonderful.............. I really love it! ! They are awake at night when nation sleeps in peace..... So deep.......................................................................................... Naila

0 0 Reply
READ THIS POEM IN OTHER LANGUAGES
Close
Error Success